यूपी के गोरखपुर के खोराबार ब्लॉक से प्रमुख का चुनाव लड़ने के लिए बुधवार को पर्चा खरीदने गए बीडीसी सदस्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने लाकर उन पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया।
शाम को थाने से छोड़ने पर एसओ ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने पर जेल जाने की चेतावनी भी दे दी। सदस्य के समर्थकों ने इसकी शिकायत कमिश्नर और आईजी जोन से की है।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार नव्वा अव्वल के रहने वाले अनिल पांडेय बीडीसी सदस्य हैं। वह खोराबार ब्लॉक से प्रमुख का चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने समर्थकों के साथ वह ब्लॉक पर प्रमुख पद के लिए पर्चा खरीदने गए थे।
आरोप है कि इस दौरान दो सिपाही वहां पहुंचे और उन्हें थाने ले आए। इस दौरान कई बार पूछने के बाद भी सिपाहियों ने उनका जुर्म नहीं बताया।