वसंत विहार इलाके में तलाकशुदा महिला ने लॉ स्टूडेंट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और चार लाख रुपये की ज्वेलरी चुराने का आरोप लगाया है।
वसंत विहार थाना पुलिस ने दुष्कर्म, ज्वेलरी चुराने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करके आरोपी स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला कटवारिया सराय में किराये पर रहती थी। यहां उसकी मुलाकात बिहार निवासी अभय (25) से हुई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर अभय ने उससे एक साल तक संबंध बनाए। तीन-चार महीने पहले वह गायब हो गया।
अभय ने बृहस्पतिवार को वसंत विहार थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।