लिली नाम की दो साल की इस बच्ची का पांच साल पहले रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। लिली की मां ने उसकी याद में इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि यह उसकी अंतिम तस्वीर है।
गौरतलब है कि लिली की रेप के बाद हत्या उसकी सौतेली मां ने ही कर दी थी। मामला आमेरिका के सेंट्रल मिशीगन का है।
क्रिस्मस ट्री के पास बैठी बच्ची की इस तस्वीर को फेसबुक में शेयर करते हुए लिली की मां ने लिली की हत्या की दर्दनाक कहानी भी बताई है जिससे के बच्चों के साथ हो रही क्रूरता के बारे में लोग जागरूक हों। आगे पढ़ें लिली की सौतेली मां ने क्यों की थी हत्या?
सौतेली मां ने की थी रेप के बाद हत्या
मिरर के मुताबिक, लिली की सौतेली मां रिनी किंग ने पांच साल पहले उसका यौन शोषण करके उसकी हत्या कर दी थी। लिली की मां ने बताया कि वह अपने पति से अलग हो गई थी लेकिन उसके पति ने बच्ची को अपने पास रखने का फैसला किया था।
लेकिन अचानक उसे किंग का फोन आया कि बच्ची बाथरूम में गिर गई है और अब अस्पताल में भर्ती है। लेकिन बाद में पता चला किया कि जमीन में बच्ची का सिर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
लिली की मां ने फेसबुकर पर लिखा कि रिनी किंग ने किसी चीज से बच्ची का यौन शोषण किया था क्योंकि बच्ची का अंडरवियर खिसका हुआ था। लिली की मां लौरेन ने कहा कि लिली जब रो रही थी तो किंग ने जमीन पर उसका सिर पटक कर उसकी हत्या कर दी थी।
'लिली मैं आपके लिए हमेशा लड़ती रहूंगी'
लौरेन ने उस रात को याद करते हुए लिखा कि लिली के साथ कुछ गलत होने की खबर सुनी तो वह पूर्व पति के घर गई लेकिन उसने वहां जाकर जो अनुभव किया वह कभी नहीं भूलेगा।
उसने कहा, 'मैंने दरवाजे के अंदर जैसे ही पैर रखा तो देखा कि मेरा पति शराब पी रहा था, उससे पूछा कि सबकुछ ठीक है तो उसने कहा नहीं, फिर पूछा कि लिली जिंदा है तो जवाब मिला, नहीं'
इसके बाद लिली की मां तुरंत की वहां से अपने पैर मोड़ लिए और अपने घर पहुंच कर खुद से सवाल करने लगी कि जिसने उसका सारा चैन छीन लिया उसके घर जाने की क्या जरूरत थी? इस घटना के बाद से लौरेन को उसके पूर्व पति के नाम से भी चिढ़ होने लगी थी। हालांकि कि किंग अब हत्या के जुर्म आजीवन कारावास की सजा भुगत रही है।
अंत में लिली की मां ने लिखा, 'लिली मुझे आपकी बहुत याद आती है और चाहे जो भी हो जाए मैं हमेशा आपको न्याय दिलाने के लिए लड़ती रहूंगी'।