फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता आामिर खान असहिष्णुता के मसले पर बेबाकी से राय रखकर मुश्किलों से घिर गए हैं। बुधवार को कानपुर सत्र न्यायालय में आमिर के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए परिवाद दायर किया गया है। मामले की सुनवाई एक दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार को इंडियन एक्सप्रेस के विशेष कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा था कि असहिष्णुता के मसले पर उन्हें कई मौके पर चेताया जा चुका है। उन्होंने कहा, ''मेरी पत्नी किरण राव तो इस कदर डर गई थीं कि उन्होंने मुझे देश छोड़ने तक की सलाह दे दी थी।''

असहिष्णुता के मुद्दे पर साहित्यकारों और संस्कृतिकर्मियों द्वारा लौटाए जा रहे पुरस्कारों का भी उन्होंने समर्थन किया। हालांकि भाजपा आमिर के बयान पर बिफर गई। पार्टी नेताओं ने उनकी तीखी आलोचना की, सोशल मीडिया में भी उन्हें निशाना बनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

हाथरस और दिल्ली में भी दायर तहरीर

इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित रामनाथ गोयनका पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में अस‌हिष्‍णुता के मसले पर पूछे गए सवाल पर आमिर ने कहा कि वह भी असुरक्षा और भय महसूस करते हैं तथा पिछले छह से आठ महीनों में यह बढ़ता जा रहा है।

आमिर के बयान के विरोध में हिंदू सेना ने मुंबई स्थित उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया। पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर पर कालिख पोत दी। इलाहाबाद और लुधियान में भी आम‌िर के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

आमिर के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हाथरस में तहरीर दी। दिल्ली के न्यू अशोक नगर ‌थाने में भी आमिर के खिलाफ ‌शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें