दिल्ली में किराए पर रहने वाली आबादी की तादाद लाखों में है। और कई मामलों में मकान-मालिक और किराएदार के बीच गजब के ताल्लुकात देखने को मिलते हैं।
लेकिन यह मामला जुदा है। एक मकान मालिक ने अपनी महिला किराएदार की अश्लील क्लिपिंग बनाकर उससे छह महीने तक रेप किया। फिर वह अश्लील क्लिपिंग अपने दोस्तों में बांट दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नरेला निवासी सुषमा (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ पिछले माह तक जोगेंद्र के मकान में किराए पर रहती थी। लगभग छह माह पहले एक दिन उसका पति मेहनत मजदूरी करने बाहर गया था और बच्चे स्कूल में थे।
इसी बीच जोगेंद्र उसके कमरे में घुस आया और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। वह अश्लील क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल करता रहा।
दस दिन पहले आरोपी ने अपने दोस्तों को वह अश्लील क्लिपिंग भेज दी। इसके बाद महिला ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र को काबू कर रोहिणी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।