फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दो पंजाबियों को पांच महीने तक बनाए रखा बंधक

Wed, 24 Feb 2016 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मैनपुरी में दो पंजाबियों को पांच महीने तक बंधक बनाए रखा गया। आरोप है कि ज्योंति रोड स्थित एक विवादास्पद जमीन के मामले में दोनों को एक महिला, सत्ताधारी दल के एक जनप्रतिनिधि ने उन्हें करीब आधे वर्ष तक बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


बात तब सामने आई जब किसी प्रकार पीड़ितों ने उनके चंगुल से छूटने पर मंगलवार को डीएम को शिकायती पत्र देते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।

पीड़ितों ने शिकायती पत्र की एक प्रति सीएम अखिलेश यादव को भी भेजी है।

ज्योंति रोड स्थित शेरगढ़ फार्म हाउस के लिए पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इस मामले में मंगलवार को एक नया मोड़ उस समय आ गया जब पंजाब के मलकीत सिंह और उनका भांजा मंजीत सिंह डीएम चंद्रपाल सिंह के पास पहुंचे।
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई-डीएम

डीएम को दिए शिकायती पत्र में मलकीत सिंह ने बताया है कि कानपुर की एक महिला, सत्ताधारी दल के एक जनप्रतिनिधि और अन्य लोगों ने उन्हें अगस्त से मैनपुरी में एलआईसी बिल्डिंग के पास एक भवन में बंधक बनाकर रखा था।

उनका कहना था कि फार्म हाउस की जमीन पर आरोपी फर्जी बैनामा कराकर कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए फर्जी शपथपत्र पर हस्ताक्षर कराने और तहसीलदार कोर्ट में झूठे बयान देने के बाद ही आरोपियों ने उन्हें जनवरी में छोड़ा। जिसके बाद वे अपने पंजाब लौट पाए।

पंजाब से दोनों फिर मैनपुरी लौटे। मंगलवार को डीएम को शिकायती पत्र देने के साथ ही जान और माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही जमीन का असली मालिक खुद को बताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

वहीं डीएम का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें