फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूमकर इलाज करने वाला 'किसिंग बाबा' अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जादुई शक्तियों के नाम पर आम जनता को बेवकूफ बनाने वाले एक बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 'किसिंग बाबा' के नाम चर्चित बाबा काफी समय से लोगों इलाके में सक्रिय था।
विज्ञापन


मामला आंध्र प्रदेश के कडापा शहर का है। पुलिस के अनुसार, बाबा लोगों को गले लगाकर और चूम कर उनकी पीड़ा और आर्थिक परेशानियों को दूर करने का धावा करता था।

बाबा ने इस काम के लिए अयप्पा मंदिर के पीछे का कमरा चुना हुआ था और वहीं पर लोगों से मिलता था। बाबा के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने वहां छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने की शिकायत

टीओआई के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कमलापुरम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 7 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही कोर्ट ने बाबा की मानसिक स्थिति की जांच कराने का भी आदेश दिया है।

जांच में जुटी पुलिस ने बाबा की मदद करने वाले एक अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया है। सुब्बा रेड्डी नाम के इस शख्स ने ही बाबा के चमत्कारों का प्रचार किया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबा करीब दो महीने से इलाके में सक्रिय था और लोगों को कमरे में बुलाकर अश्लील करता था। बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने जब उसकी शिकायत की तो पुलिस ने वहां छापा मारा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें