फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से बांधकर पत्नी-प्रेमी के किए तीन टुकड़े

Thu, 24 Oct 2013 04:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधो के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को पेड़ से बांधकर मार डाला। आरोपी व्यक्ति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर शक था। मामला पुलिस के संज्ञान में बुधवार को आया। वारदात तमिलनाडु के मामदपुर गांव के चिक्कौदी तालुका में हुई।
विज्ञापन


मंगलवार की रात बाबू मुथ्यप्पा हकाले ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी संगीथा और बाशावराज प्रभाकर बुर्जी को खेत में एक साथ देखा था। उसके बाद बाबू ने अपने घ्ार वालों को इस बात की खबर दी।

जल्द ही बाबू के परिवार वाले बाशावराज के घर पहुंच गए और उन्होंने संगीथा और उसको पेड़ से बांधकर काट डाला। पुलिस के मुताबिक पेड़ से दोनो को बांधने के बाद दोनों के शरीर को धारदार हथियारों से काट डाला गया। उनके शरीर के तीन टुकड़े कर दिए गए।
विज्ञापन


24 वर्षीय बाशावराज और संगीथा साथ पढ़ते थे। साथ ही दोनों पामालदिनी गांव में पड़ोसी थे। शादी होने के चलते संगीथा दो साल पहले मामदपुर आ गई थी।

सूत्रों के मुताबिक बाबू अपन पत्नी पर शक करता था और पिछले 3-4 महीनों में दोनों के बीच खूब लड़ाई होती थी। चिक्कोदी पुलिस के मुताबिक इस दोहरे हत्याकांड में अन्य तीन अभियुक्तों को ढूंढा जा रहा है। अभियुक्तों में बाबू के पिता 50 वर्षीय मुत्थुयप्पा भीमाप्पा और 28 वर्षीय भाई नागाप्पा को ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें