फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर साड़ी पहनकर करता था युवकों से कुकर्म

Thu, 24 Oct 2013 04:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के एक इंस्पेक्टर पर दो युवकों से थाने में कुकर्म करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


लिखित शिकायत में दोनों युवकों ने बताया है कि आरोपी इंस्पेक्टर दोनों को थाने के अपने केबिन में जबरन बुलाता था। खुद औरतों के कपड़े पहन कर उनके सामने नाचता था। इस दौरान वह उनसे छेड़छाड़ करता और बाद में दोनों से कुकर्म करता था।

फर्जी मामलों मे फंसाने की धमकी
टीओआई के अनुसार, दोनों युवक कुर्ला के रहने वाले हैं। उनमें से एक की उम्र 24 और दूसरे की उम्र 25 साल है। एक युवक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करता है और दूसरा इलेक्ट्रिशियन है।
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि वह उनको अलग-अलग समय पर बुलाता था। जब वे वहां जाते थे तो वह केबिन अंदर से बंद कर उनसे कुकर्म करता था। पहली बार उन्होंने विरोध किया तो उनको फर्जी मामलों मे फंसाने की धमकी दी। वे काफी डरे हुए हैं।

समाजिक कार्यकर्ता सलीम कुरैशी की मदद से दोनों ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) से इंस्पेक्टर की शिकायत की।

शिकायत दर्ज कराने गए थे थाने
एक पीड़ित ने बताया कि पांच महीने पहले उसका फोन गुम हो गया था। इस पर वह शिकायत दर्ज कराने थाने गया था, वहीं आरोपी इंस्पेक्टर से उसकी मुलाकात हुई। वह उसे केबिन में ले गया और पूछताछ की। फिर बाद में आने को बोला।

जब वह दोबारा थाने गया तो वह उसे केबिन में ले गया। वह साड़ी पहनकर आया। उसने लिपस्टिक और काजल लगाया हुआ था। फिर उसने युवक को पैंट उतारने को बोला और उससे कुकर्म की। साथ ही धमकी भी दी।
विज्ञापन


दूसरे पीड़ित ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर ने कम से कम 10 बार उससे कुकर्म किया है।

जांच का आदेश
कुरैशी ने कहा कि आरोपी इंस्पेक्टर के और भी शिकार हो सकते हैं। एक बार उसके खिलाफ मामला दर्ज हो जाएगा तो और भी पीड़ित सामने आएंगे। हर कोई पुलिस से डरता है, कोई मुसिबत मोल नहीं लेना चाहता।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने जांच का आदेश दे दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें