‘माल से भरा हमारा ट्रक पकड़ा तो मारकर तुम्हारी लाश तुम्हारे अधिकारियों के पास लखनऊ भिजवा दूंगा’।
शुक्रवार शाम को मेरठ-देहरादून हाईवे पर चेकिंग कर रहे वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर लल्लूराम के पास जब धमकी भरा यह फोन आया तो उनके होश उड़ गए। घर पहुंचे तो वहां भी धमकी भरा पत्र पड़ा मिला।
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
ज्वाइंट कमिश्नर लल्लू राम कर चोरी रोकने के लिए वाहनों की चेकिंग करते हैं। शुक्रवार को भी जब उनके पास धमकी भरा फोन आया तो वो चेकिंग ही कर रहे थे।
वहां से लौटकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वो वहां से घर पहुंचे। घर में पत्र मिलने से उनके परिवार में भी दहशत है।
'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
कमिश्नर ने शनिवार को एसएसपी को जानकारी दी। नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर एसएसपी ने आरोपियों की तलाश में दो टीमें भी गठित कर दी हैं।
सेक्स से किया मना, प्रेगनेंट बीवी को मारा चाकू
राजबीर तो कभी खुद को मनोज बताता
कमिश्नर को धमकी देने वाला आरोपी अपना नाम कभी राजबीर तो कभी मनोज चौधरी बताता था। उसने यह भी धमकी दी कि मेरठ का कोई भी अधिकारी उसकी मर्जी के बगैर उसके ट्रक नहीं पकड़ता। तुमने हमारे दो-तीन ट्रक पकड़े हैं। आगे से कोई ट्रक पकड़ा तो खैर नहीं।
खुद को सपा नेता बताता है आरोपी
जिस नंबर से कमिश्नर को फोन किया गया, वह नंबर पुलिस ने ट्रैस कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पहले भी आरोपी खुद को सपा नेता बताकर थानों में रिपोर्ट दर्ज न होने पर थानेदारों को धमकी दे चुका है।