फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्चियों से क्रूरता, मोम से जलाया

Fri, 25 Oct 2013 04:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मदुरै के एक अनाथालय में छह साल की दो बच्चियों को गर्म मोम से जलाने का मामला सामने आया है। यह बच्चियां एक अवैध अनाथालय में रह रही थीं।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन को मिली जानकारी के बाद अनाथालय की 38 वर्षीय संचालिका कनन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पुलिस रिमांड पर है।

चाइल्डलाइन पर मिली एक शिकायत के बाद पुलिस ने नगमालाई पुड्डुकोट्टि में छापा मारा था, जहां दस साल से कम उम्र के छह बच्चे (लड़के और लड़कियां) मिले।

जांच में पता चला है कि बच्चे स्कूल के लिए तैयार होने में समय लगाते थे इसलिए गर्म वैक्स से उन्हें जलाया गया।

हालांकि कनन ने गिरफ्तारी से पहला कहा कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया है। वे कहती हैं कि उनकी तरक्की से जलने वाले लोग उन्हें बदनाम करना चाहते हैं।

पुलिस के अनुसार यह अनाथालय पिछले दो साल से एक किराए के मकान में अवैध रूप से चल रहा है। अब अन्य बच्चों को भी इसी तरह प्रताड़ित किए जाने के संबंध में जांच की जा रही है।

स्कूल से सामने आया मामला
बच्चों पर अत्याचार का यह मामला तब सामने आया जब उनके स्कूल की शिक्षिका ने बच्चियों के हाथों पर जले हुए घाव और चोट के निशान देखे। शिक्षिका ने चाइल्डलाइन को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइल्डलाइन के निदेशक ने बताया कि यह अनाथालय बिना किसी रजिस्ट्रेशन नाम के चल रहा है। बल्कि यहों बड़ी उम्र के लागे भी रह रहे हैं जो गैरकानूनी है।

उन्होंने बताया कि चाइल्डलाइन बच्चों की जांच कर उनकी काउंसलिंग करेगी और उनके पुनर्वास के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही इन छह बच्चों के अलावा दो बच्चे ऐसे भी जिन्हें उनके मां बाप इस अनाथालय में छोड़ गए थे। इन माता-पिता को तलब कर बच्चों को उन्हें सौंप दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें