फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बच्चे के साथ युवती ने की हैवानियत

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में यमुनापार के घूरपुर इलाके में एक युवती ने पड़ोसी के चार साल के बच्चे मैडी को अपने घर के भीतर गला घोंटकर मारने के बाद लाश भूसे में छिपा दी।
विज्ञापन


शाम को दूसरे बच्चों से घटना का पता चलने पर परिवार के लोग युवती के घर की तरफ गए तो वह भागी और तालाब में कूदकर दूसरी तरफ निकल गई।

बच्चे के परिवार के लोगों ने युवती के घर में खोजा तो भूसे में रस्सी से बंधा शव मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने कातिल युवती के भाई और बाबा को पकड़ लिया। युवती की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना गौहनिया के पास बुदावां गांव की है। वहां रहने वाले अमर सिंह पटेल ने गौहनिया चौराहे पर कपड़े सिलने की दुकान खोल रखी है। उनके परिवार में पत्नी सरोज, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनमें चार साल का मैडी सबसे छोटा था। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे मैडी घर के बाहर खेलते वक्त गायब हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

रस्सी से कस दिया बच्चे का गला

मंगलवार को शाम तक जब मैडी कहीं नहीं दिखा तो मां सरोज समेत परिवार के लोग खोजने लगे। खोजबीन के दौरान दूसरे बच्चों से पता चला कि उसे पड़ोस में रहने वाले राममूरत पटेल की बेटी 18 वर्षीय आरती अपने घर के भीतर ले गई थी। ऐसे में लापता मैडी के परिजन आरती के घर की ओर बढ़े तो वह दरवाजे से निकलकर भागने लगी।

लोगों ने पीछा किया तो वह तालाब में कूदी और तैरकर दूसरी ओर निकलकर भाग गई। इसी बीच मौका पाकर उसके मां-बाप भी भाग निकले।

आरती के बाबा रामकुमार और भाई रविशंकर को लोगों ने पकड़ लिया। घर के भीतर खोजते हुए लोगों ने भूसा का ढेर खंगाला तो उसमें मैडी की लाश मिली। उसे रस्सी से बांधा गया था। गले पर रस्सी से कसने के निशान थे। आरती ने मासूम मैडी को रस्सी से गला घोंटकर मारने के बाद लाश भूसे में छिपा दी थी।

सूचना मिलने पर घूरपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। साथ ही आरती के बाबा और भाई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

चोरी पकड़ने पर की ऐसी बेरहमी

परिवार के लोगों से पुलिस को पता चला कि आरती ने ऐसी बेरहमी अपनी चोरी पकड़े जाने पर बौखलाहट में कर डाली। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि आरती थोड़ी अक्खड़ और झगड़ालू है। कुछ दिन पहले वह मैडी के घर में घुसी और पांच सौ रुपए चुरा लिए।

मैडी की मां सरोज ने उसे चोरी करते देख लिया। यह बात आसपास के लोगों को भी पता चली तो आरती की खासी किरकिरी हुई। तभी आरती ने सरोज को धमकी दी थी कि उनके दोनों बेटों को मार डालेगी।

हालांकि सबने यही समझा कि उसने गुस्से में ऐसा कह दिया। किसी को इस बात का बिल्कुल अहसास नहीं था कि जरा सी बात पर चार साल के मासूम की हत्या जैसी हैवानियत कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें