अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसाइराज को धोखाधड़ी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। वडो़दरा के एक शख्स ने अभिनेत्री के खिलाफ ला रैब नाम की ट्रवल एजेंसी से 2.11 करोड़ की धोखाधड़ी करने शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने खुफिया जाल बिछाकर मारिया को गिरफ्तार कर लिया।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा है कि अभिनेत्री ने वडो़दरा स्थित ट्रवल एजेंसी को अपनी कंपनी के जरिए 1200 हज यात्रियों को एअर टिकट उपलब्ध कराने का वादा किया था। लेकिन मारिया ने हज यात्रियों को टिकट उपलब्ध नहीं कराया और 1200 यात्रियों के 2.11 करोड़ रुपए हड़प लिए।
गौरतलब है कि इससे पहले मारिया टीवी प्रोड्यूसर नीरज ग्रोवर की हत्या में सबूत मिटाने की दोषी ठहराई जा चुकी है।