फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार पति पत्नी से बोला बार गर्ल बन जाओ

Sun, 19 Apr 2015 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हर पत्नी की चाहत होती है कि उसका पति उसे जीवन का हर सुख दे और उसे कोई भी तकलीफ न होने दे, लेकिन अगर कोई पति सिर्फ निजी सुख के लिए अपनी पत्नी को बार गर्ल बनने को मजबूर कर दे तो आप क्या कहेंगे।
विज्ञापन


मामला उत्तरी मुंबई के ओशिवारा क्षेत्र का है। जहां एक बेरोजगार पति और उसकी मां यानी पीड़िता की सास ने ही अपनी बहू से मांग कर दी कि वो बार गर्ल बन जाए ताकि उसके और उसके बेटे की लक्सरी लाइफ जीने की तमन्ना पूरी हो जाए।

रोज-रोज के उत्पीड़न से आजिज आकर इस बहू ने ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। 25 वर्षीय पीड़िता नेहा (काल्पनिक नाम) जो खुद एक बार डांसर की पुत्री थी उसकी शादी दो साल पहले अमित शर्मा नाम के शख्स से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल से ढूंढ़ा था अपनी बेटी के लिए लड़का

नेहा की मां ने अपनी बेटी को बड़ी मुश्किल हालातों में पाला पोसा था और उसे शिक्षित कर खुद के पैरों पर खड़ा होने के काबिल बनाया था। पुलिस ने बताया कि एक बार गर्ल होने के बावजूद उसने किसी तरह अपनी बेटी के लिए अच्छा लड़का ढूंढ़ा और साल 2013 में अपनी बेटी की शादी कर दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने अपनी बेटी की शादी में 7 लाख रुपए दहेज भी दिया था। उसने अपने एक कॉमन फ्रैंड के जरिए दूल्हे के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि तब उन्हें बताया गया था कि लड़का एक प्रतिष्ठित बैंक में काम करता है।

नेहा के सारे सपने उस वक्त काफूर हो गए जब उसे पता चला कि उसका पति बेरोजगार है और वो किसी बैंक में काम नहीं करता है। नेहा ने बताया कि धीरे धीरे उसके पति की लक्सरी लाइफ जीने की तमन्ना परवान चढ़ती गई जिसके लिए वो उसे ही बार गर्ल बनने को मजबूर करने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें