फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से थी तलाश, प्रेमिका के फ्रीजर में मिली लाश

Fri, 09 Aug 2013 05:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक पिछले दो साल से लापता था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन जब उसका सुराग मिला तो उसके जानने वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


वह जिससे मोहब्बत करता था उसके फ्रीजर में ही उसकी लाश पिछले दो साल से छिपाकर रखी गई थी। मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है।

हफ पोस्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी डेरिन सिंडलर ने बताया कि हत्या के मामले की जांच के दौरान जून में जेफरी कोरबर का शव उनकी प्रेमिका के स्टोरेज यूनिट से मिला।
विज्ञापन


पुलिस उनकी प्रेमिका मेरी हन्नान और उसके बेटे मिशेल ब्रेसनेक के बारे में सूचाएं इकट्ठा कर रही है। फिलहाल पुलिस का मानना है कि ब्रेसनेक ने कोरबर की हत्या की है और उसकी लाश को छिपाने में मेरी ने मदद की होगी।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या से जुड़ी अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया।

पुलिस के अनुसार, ब्रेसनेक ड्रग्स के मामले में वेंचुरा काउंटी जेल में बंद है। फिलहाल मेरी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कोरबर के भाई ने जुलाई 2011 में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें