फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अय्याश और व्यभिचारी है नारायण साईं, बोली उनकी पत्नी

Wed, 09 Sep 2015 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बहनों से बलात्कार सहित कई अन्य आरोप में जेल में बंद नारायण साईं पत्नी ने साईं की काली करतूतों का चिट्ठा खोला दिया है। नारायण साईं की पत्नी जानकी ने कई सनसनीखेज आरोप लगाते हुए साईं को संत के नाम पर कलंक बताया है।
विज्ञापन


मंगवार को इंदौर की अदालत में साईं के खिलाफ भरण -पोषण के लिए चल रहे एक मामले की पेशी में आई थीं। उन्होंने साईं के खिलाफ मुकदमा वापस न लेने पर साईं के लोगों द्वारा जान की सुरक्षा का भी खतरा बताया है और इसे लेकर अदालत में एक अर्जी भी दी है।

खबरों के अनुसार, जानकी ने कहा कि नारायण साईं के एक-दो नहीं बल्कि कई लड़कियों से उसके संबंध थे। उन्होंने कहा कि वह संत नहीं व्यभिचारी इंसान है। जानकी ने नारायण साईं को अय्याश किस्म का इंसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकी ने साईं से किया था प्रेम विवाह

साईं और जानकी के बीच शादीशुदा रिश्ते अच्छे नहीं हैं और कोर्ट में तलाक की अर्जी दी हुई थी।

नारायण साईं की पत्नी के अनुसार दोनों ने प्रेम विवाह किया था। जानकी आसाराम के पंचेड़ आश्रम में आती थीं और वहीं साईं से मुलाकात हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली लेकिन साईं की सच्चाई खुलने पर शादी में दिक्कतें आने लगीं थीं।

जानकी ने यह भी बताया कि जमुना नामकी एक दूसरी महिला से साईं के एक बेटा भी है जिसके बारे में उसे बाद में जानकारी मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें