फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जेल में आतंक, कैदी को गर्म सलाख से दागा

Thu, 12 Dec 2013 03:31 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद जिले की डासना जेल में जेल उप अधीक्षक के एक कैदी से मारपीट करने, उसे गर्म सलाख से दागने और 60 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने कैदी की शिकायत पर जेल अधीक्षक को स्पष्टीकरण देने और कैदी का मेडिकल कराने का आदेश दिया है।

डासना जेल में हत्या के आरोप में बंद एक कैदी ने जेल उप अधीक्षक और तीन नंबरदारों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी थी। उसका आरोप है कि वे उससे 60 हजार रुपयों की मांग करते हैं। मना करने पर उसके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि गर्म लोहे की सलाख से भी दागा गया। (फोटोः टीओआई)

कैदी करण उर्फ छोटू उर्फ लोकेश ने अपने वकील के माध्यम से दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जेलर ने उससे 10 हजार रुपए छीन भी लिए थे। 50 हजार घर से मंगवाने के लिए वह लगातार दबाव बना रहे थे। मना करने पर 4 दिसंबर को उसकी पिटाई की गई और अगले दिन गर्म सलाख से दागा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदी ने जेल में अपनी हत्या होने की आशंका जताई है।

आरोप निराधार
जेल अधीक्षक वीरेश राज ने बताया कि आरोप निराधार हैं। खूंखार अपराधी करण तिहाड़ से आया है। उस पर 52 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास सर्जिकल ब्लेड भी मिला था।

पिटाई के मामले में एडीजे-10 कोर्ट ने जेल अधीक्षक को तलब किया है। साथ ही कोर्ट ने पीडि़त कैदी का मेडिकल कराने का भी आदेश दिया है। बृहस्पतिवार को जेल अधीक्षक कोर्ट में अपना स्पष्टीकरण देंगे।

कैदी लोकेश ने मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान जेल अधीक्षक और तीन नंबरदारों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें