फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों के साथ सेक्स, महिला को 4 साल की जेल

Thu, 23 Apr 2015 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के ओरेगॉन प्रांत की एक महिला जेलकर्मी ब्रेट राबिंसन पर आरोप लगा है कि उन्होंने जेल के एक खतरनाक कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस रिकॉर्ड में भी यह बात सामने आई है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कर्मी के वकील अब दावा कर रहे हैं कि राबिंसन ने जिस वक्त कैदी से शारीरिक संबंध बनाए थे उस वक्त उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन


33 वर्षीय ब्रेट राबिंसन वाशिंगटन काउंटी जेल की दूसरी महिला कर्मचारी है जिन पर कैदियों के साथ बिस्तर पर सोने का आरोप है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच सलाखों के पीछे कैद जेंग ली डेलगेडो गेलबेन के साथ सेक्स किया था।

राबिंसन के अटार्नी ने कोर्ट को एक नोटिस देते हुए कहा है कि राबिंसन ने जिस वक्त सलाखों के पीछे कैद छह लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उस वक्त उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

कंबल की आड़ में किया कैदी संग सेक्स

राबिंसन के साथ काम करने वाली एक महिला सहकर्मी जिल करी उस वक्त कोर्ट में सिसक सिसक कर रोने लगी जब राबिंसन को डेलगेडो गेलबेन के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए चार साल की जेल की सजा सुनाई गई।

राबिंसन की मानसिक स्थिति की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपते हुए उनके वकील पॉल हुड ने कहा कि वो बचपने से ही अवसाद ग्रस्त थी और वो जल्द ही कैदियों के बहकावे में आ जाती थीं। जानकारी के मुताबिक राबिंसन अपने डिप्टी के साथ जेल के सबसे ज्यादा सुरक्षित क्षेत्र के कंट्रोल रूम में तैनात थीं।

जानकारी के मुताबिक राबिंसन ने साल 2013 में कंबल की आड़ में डेलगेडो गेलबेन के साथ उस वक्त सेक्स किया था जब उनका डिप्टी लंच पर गया था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने एक कैदी को एक प्रेम पत्र लिखकर कहा था, "बेबी, तुम मेरे सबकुछ हो। मैं तुम्हारे बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकती।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें