फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य बताने के बहाने करता था औरतों से छेड़छाड़

Tue, 24 Jun 2014 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ देखकर भविष्य बताने के बहाने वह महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। अपनी इन शर्मनाक हरकतों को वह रेल यात्राओं के दौरान अंजाम देता था।
विज्ञापन


घटना ऑस्ट्रेलिया की है। जहां भारतीय मूल के एक नागरिक को रेल यात्राओं के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 21 महीने जेल की सजा सुनाई गई।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में प्रकाशित ख़बर के अनुसार, कंट्री कोर्ट के न्यायाधीश गेरार्ड मुलाली ने भारतीय मूल के अपराधी अजय चोपड़ा को सजा सुनाई और कहा कि 'अपनी यौन कुंठाओं' के कारण महिला अधिकारों का हनन करने वाले इस अपराधी को सख्त सजा दी जाएगी।
विज्ञापन

रेल यात्राओं के दौरान करता था ऐसी हरकतें

न्यायाधीश ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन से यात्रा के दौरान साथी महिला यात्रियों का यौन उत्पीड़न करना शर्मनाक और अपमानजनक है। सभ्य पुरुष ऐसा नहीं करते।

41 वर्षीय चोपड़ा मेलबर्न और बेंडिगो के बीच जून से अगस्त, 2011 के बीच वी लाइन ट्रेन के जरिए यात्रा करने के दौरान 18 से 30 साल की कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का अपराधी पाया गया।

वह हाथ देखकर भविष्य बताने के बहाने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें