फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर मार दिया महिला को, बस इसलिए...

Tue, 17 Dec 2013 08:21 AM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर से अपने मायके भोजपुर के सिढावली गांव आई एक सत्तर वर्षीय बुजुर्ग महिला की रविवार रात दम घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव में किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर महिला का विवाद चल रहा था। सूचना पर रामनगर से परिवार वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

रामनगर में रहने वाली क्रांति देवी पत्नी स्व. गोपाल का मायका भोजपुर के सिढावली गांव में है। क्रांति की तीन बहनें और हैं। जिनमें से एक गांव में ही रहती हैं। बताया जा रहा है कि पिता की पुरानी जमीन को लेकर उनका कुछ विवाद चला आ रहा था। दो दिन पहले क्रांति इसी सिलसिले में गांव आई थीं। रविवार सुबह परिवार वालों ने उन्हें बिस्तर पर मृत पाया। तब हड़कंप मचा।
विज्ञापन


रामनगर से क्रांति देवी के बेटे विजय सिंह तुरंत गांव आए। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और तहरीर देते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन


यहां हत्या होने की बात सामने आई। तकिये या किसी दूसरी चीज से क्रांति देवी का दम घोंटा गया था। इससे पहले उन्हें नशीला पदार्थ भी खिलाया गया था। शाम को परिवार वाले शव को रामनगर ले गए। वहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें