फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलफोन बचाने के चक्कर में महिला की गिरकर मौत

Mon, 03 Mar 2014 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई में मोबाइल को बचाने के चक्कर में एक महिला की जान चली गई।
विज्ञापन


वालासारावक्कम स्थित एक अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में यह हादसा हुआ। शनिवार रात महिला मोबाइल पर अपनी बेटी राणा ग्लोरी व उसके दोस्त दिनेश से बालकनी में बैठकर बात कर रही थी। बात करने के बाद महिला ने मोबाइल अपने बगल में रख दिया लेकिन ठीक से नहीं रखे होने के कारण वो जमीन पर गिरने लगा। महिला ने उसे संभालने की कोशिश की और इसी कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


महिला जमीन में आ गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 43 वर्षीय क्रिस्टिना वालासारावक्कम स्थित चौधरी नगर की निवासी थी। वह चिन्मय नगर में एक डबिंग स्टूडियो चलाती थी। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के सिर में गम्भीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें