फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धर्म बदलकर किया निकाह, हैवान निकला 'पति'

विज्ञापन
विज्ञापन
"डीआईजी साहब! जिसके लिए मैंने अपना धर्म बदलकर निकाह किया। वही मेरे साथ दगाबाजी पर उतर आया है। मेरी ही ईमेल आईडी हैक कर मेरी कॉल डिटेल निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन


वाट्सऐप पर मेरे ही फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर भेजे जा रहे हैं। एसओ से लेकर एसएसपी से मिल चुकी हूं। लेकिन हर जगह आश्वासन ही मिलता है।"

पति की हरकतों से परेशान होकर शुक्रवार को पीड़ित युवती अपनी व्यथा बताते हुए डीआईजी रमित शर्मा के सामने रो पड़ी। उसके पिता सिपाही पद पर तैनात हैं।

डीआईजी को दिए प्रार्थनापत्र में युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

धर्म बदल कर किया था निकाह

युवती ने बताया कि उसने एटा निवासी दूसरे समुदाय के युवक से धर्म बदलकर निकाह कर लिया था। हमारे बीच एक संतान का भी जन्म हुआ। निजी कारणों के चलते हम अलग हो गए। लेकिन उसके बाद से मेरा उत्पीड़न किया जा रहा है।

युवती ने आरोप लगाया कि उसके तथाकथित पति का एक दोस्त किसी निजी दूरसंचार कंपनी में काम करता है, जिसकी सहायता से वह उसकी जीमेल आईडी को हैक कर उसकी और उसके पिता का कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवा लेता है। यही नहीं, उसके फोटो को हैक कर एडिट किया जा रहा है और उन्हें अश्लील बनाकर उसे व्हाट्स एप पर भेजे जा रहे हैं।

डीआईजी ने बताया कि युवती की शिकायत गंभीर है। इसकी जांच सीओ क्राइम मनीष मिश्रा और एसओ कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल को दी गई है। साथ ही एसओ कंकरखेड़ा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गोवा एक्सप्रेस में MBBS छात्रा से छेड़छाड़

गोवा एक्सप्रेस में एमबीबीएस की एक छात्रा के साथ एक यात्री ने छेड़छाड़ कर दी। झांसी स्टेशन पर जीआरपी ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।

वास्कोडिगामा से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12779 डाउन गोवा एक्सप्रेस के द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच में झांसी निवासी एमबीबीएस की एक छात्रा यात्रा कर रही थी।

ट्रेन जब बीना स्टेशन के निकट दौड़ रही थी, तभी कोच में सवार एक यात्री ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर सह यात्री हुबली निवासी घनश्याम वर्मा ने उसे पकड़ लिया।

शोर सुनकर कोच टीटीई सुनील कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। टीटीई ने मामले की जानकारी झांसी कंट्रोल को दे दी। ट्रेन के झांसी में प्लेटफार्म पांच पर रुकते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने युवती की तहरीर पर मध्य प्रदेश के रीवा क्षेत्र के रघुनाथ भवन बांस घर बस स्टैंड निवासी मनोज पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें