फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति के दोस्त ने बगीचे में किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में यमुनापार के करछना इलाके में एक युवती ने अपने पति के दोस्त पर बलात्कार का आरोप लगाया है। यह युवक एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। वह भी विवाहित है।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच के बाद करछना पुलिस ने मंगलवार रात युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा लिखकर उसे हिरासत में ले लिया। अभी तफ्तीश हो रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल तो यह आपसी झगड़े का ही मामला लग रहा है।

26 वर्षीय यह युवती तीन बच्चों की मां है। उसने करछना थाने जाकर पुलिस को अर्जी देकर कहा कि रविवार रात वह शौच के लिए घर के पास बाग की ओर गई थी तभी मुसरिया गांव के अमरेश कुमार ने उसे दबोच लिया। मुंह दबाकर उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर पीटा और फिर किया रेप

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने विरोध पर उसे पीटा और गाली दी। फिर मनमानी करने के बाद उसे धमकी देकर छोड़ा। युवती ने पुलिस को बताया कि अमरेश उसके पति का दोस्त है।

एसओ करछना दिनेश पांडेय ने जांच की तो पता चला कि युवती तीन बच्चों की मां है। अमरेश भी विवाहित और दो बच्चों का पिता है। वह घूरपुर के एक संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

युवती के पति और अमरेश के बीच बरसों से दोस्ती है। पुलिस ने अमरेश को हिरासत में लिया तो उसने खुद को बेकसूर बताया। करछना थाने की पुलिस का कहना है कि इस गंभीर मसले में गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

मददगार को फोन पर दी गई धमकी

बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती की पुलिस से मदद दिलाने में पैरवी कर रहे टकटैया गांव के संत शरण शुक्ला को फोन पर किसी ने धमकी दी।

शुक्ला ने करछना पुलिस को बताया कि उन्हें फोनकर कहा गया कि अमरेश के खिलाफ मुंह न खोलो वरना बुरा अंजाम होगा। धमकी देने के बाद से वह मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है। करछना पुलिस ने संत शरण की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी ने पूछताछ में खुद को बेकसूर बताया है। उसने कहा है कि उसे फंसाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें