फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना हैवान, पत्नी पर फेंक दिया तेजाब

Tue, 24 Sep 2013 11:21 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के दिन फेरे लेते वक्त दोनों ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमे खाई थीं, लेकिन रोज के झगड़े से तंग पति ने हैवानियत कर दी।
विज्ञापन


उसने पत्नी पर तेजाब डाल दिया, वह झुलस गई। महिला को बचाने की कोशिश में उसकी भांजी भी आंशिक रूप से झुलस गई है। महिला को तीस फीसदी जली हुई हालत में एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक अनीता (33) अपने पति देवेंद्र (38) और भांजी रानी (18) के साथ दिल्ली के मंडावली में रहती है। उसका पति प्राइवेट जॉब करता है। दंपति के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता है।
विज्ञापन


दंपत्ति के बीच सोमवार को भी झगड़ा हुआ। इसके बाद देवेंद्र घर से चला गया। सोमवार रात को जब वह वापस आया तो उसके पास तेजाब की बोतल थी। उसने तेजाब अनीता के चेहरे, सीने और गर्दन पर डाल दिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने अनीता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी जिला पुलिस अतिरिक्त उपायुक्त व आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। वारदात के बाद देवेंद्र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें