फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के विरोध पर पति ने की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंध का विरोध करने पर कर्नलगंज में पति जिम्मी अपनी नवविवाहिता पत्नी खुशबू की हत्या कर भाग गया। फोरेंसिक टीम को अंदेशा है कि हत्या गला दबाकर की गई है। हालांकि मौके से मामूली खून भी मिला है। पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले 10 दिनों के भीतर शहर में पति के हाथों पत्नी के कत्ल होने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले पीयूष-ज्योति, रवि-रूबी कांड शहर में हो चुके हैं।

पुरानी शराब गद्दी कर्नलगंज मुहल्ला निवासी टेंपो चालक कुणाल उर्फ जिम्मी ने तीन महीने पहले दर्शनपुरवा निवासी खुशबू (24) से प्रेम विवाह किया था। जिम्मी के परिवार में पिता प्रमोद गौतम, मां सुमन और विवाहित बहन दिव्या यहां साथ रहते हैं।
विज्ञापन

घर में ही कर द‌िया कत्ल

सुमन ने बताया कि सावन के आखिरी सोमवार पर सुबह वह बेटी के साथ गंगा स्नान करने गई थीं। घर में जिम्मी और खुशबू ही थे। दोपहर में लगभग सवा 12 बजे लौटी तो खुशबू की हत्या हो चुकी थी। जिम्मी इधर-उधर परेशान घूम रहा था।

उनके शोर मचाते ही वह उन्हें घूंसा मारकर भाग निकला। सुमन शोर मचाते हुए करीब के ही मंदिर चौराहे तक आ गई। कुछ ही समय बाद बजरिया, कर्नलगंज, काकादेव, सीसामऊ की फोर्स पहुंची।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने करीब आधा घंटे तक सुराग तलाशा, कुछ सबूत भी जुटाए।

बाद में खुशबू के पिता नरबद वर्मा, बुआ गुलाबरानी, भाई रौनक, राजू उर्फ मुन्ना, बहन मोहिनी एवं प्रियंका बजरिया थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मी के मुहल्ले की एक लड़की से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन

खुशबू इनकार पड़ा भारी

खुशबू से शादी के बाद भी वह संबंध तोड़ नहीं रहा था। कुछ दिन से जिम्मी खुशबू को मायके भेजने पर आमादा था। खुशबू इनकार कर रही थी। इसी बात पर जिम्मी ने खुशबू की हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष दीपक मिश्र ने बताया कि हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिम्मी के पकड़े जाने पर ही हत्या की हकीकत सामने आ पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें