फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी की हत्या करके पहुंच गया थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में यमुनापार के खीरी इलाके में बुधवार रात एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति ने ही रस्सी से गला दबाकर उसे मार डाला।
विज्ञापन


आरोपी पति ने ही आधी रात थाने जाकर पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के भाई की ओर से पुलिस ने पति और सास समेत पांच लोगों के खिलाफ केस लिखा है।

खीरी में इटवा कला गांव में रहनी वाली सोनी बानो (24) का ब्याह चार साल पहले उसी गांव में महफूल अहमद के साथ किया गया था। उसकी दो बेटियां हैं। दो साल की अल्फिया और सात महीने की अरबिया। उसके पिता अशफाक अहमद का निधन हो चुका है। वह चार भाई और चार बहनों में बड़ी थी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

'साहब! मैंने अपनी पत्नी का मार डाला'

बुधवार रात ससुराल में सोनी बानो की हत्या कर दी गई। इंस्पेक्टर खीरी प्रेमनारायण मिश्रा ने बताया कि देर रात खुद महफूल ने थाने आकर बताया कि उसने अपनी पत्नी सोनी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी है।

पुलिस ने मौके पर जाकर शव तथा नाइलॉन की रस्सी कब्जे में ले ली। पति महफूल को हिरासत में ले लिया। खबर पाकर मायके वाले भी पहुंच गए। भाई जमाल अहमद ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बाइक और एक लाख रुपये की मांग नहीं पूरी होने से सोनी को प्रताड़ित किया जा रहा था।

दहेज के चक्कर में ही बुधवार रात उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने जमाल की अर्जी पर पति महफूल, जेठ महबूब आलम, मन्नू, अमजद, उसकी पत्नी रुखसार और सास कल्ली बानो के खिलाफ केस लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें