फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव की यह वजह जानकर यकीनन चौंक जाएंगे आप

Fri, 02 May 2014 12:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में हुए शोध में तनाव की बेहद चौंकाने वाली वजह सामने आई है। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि तनाव इतना अधिक संक्रामक है कि टीवी पर आने वाले कार्यक्रमों में भी तनावग्रस्त माहौल देखकर आपको तनाव हो सकता है।
विज्ञापन


जर्मनी के मार्क प्लैंक इंस्टिट्यूट फॉर कॉग्नटिव एंड ब्रेन साइंसेज के शोधकर्ताओं ने तनाव को इतना अधिक संक्रामक माना है कि टीवी के काल्पनिक किरदारों से जुड़ी घटनाएं भी हमें तनावग्रस्त कर सकती हैं।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने माना है कि तनाव इतना अधिक संक्रामक है कि लोग अपरिचित चेहरों के भी तनाव भरे परिवेश में देखकर तनाव में आ जाते हैं।

शोधकर्ताओं ने अपने परीक्षण में पाया कि टीवी पर तनाव भरा माहौल देखने वाले लोगों के शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिजोल का स्तर तेजी से बढ़ा है।

यह शोध साइकोन्यूरोएंड्रोक्रिनोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें