मां-बाप ने अपनी बेटी का हाथ जिंदगी भर के लिए जिस युवक को सौंपा था, उसने शादी के वचनों को नहीं निभाया।
इस शख्स ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति के हाथों बेच दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दलाल फरार है।
घटना पश्चिम बंगाल के बुरतोला थाना की है।
टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मलय दास ने 2011 में 20 वर्षीय एक युवती से शादी की थी। लगभग दो महीने पहले उसने एक दलाल बलई करमाकर के हाथों उसे बेच दिया। वह सोनागाछी में जिस्मफरोशी के लिए युवती पर दबाव डालता था।
पीड़िता शुक्रवार को करमाकर के चंगुल से निकल भागी और शनिवार को थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मलय पीड़िता से शादी करने से पूर्व शादीशुदा था। पुलिस ने मलय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे नौ दिनों की पुलिय हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, करमाकर अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।