फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी जारी रहेगा आर्थिक सुस्ती का दौर

Mon, 07 Oct 2013 01:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक सुस्ती का असर अब तेजी से विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ रहा है। सीआईआई-ऐसकॉन सर्वेक्षण के अनुसार जुलाई से सितंबर के दौरान नकारात्मक ग्रोथ के वर्ग में आने वाले क्षेत्रों की संख्या साल 2012 की तुलना में बढ़ी है।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अभी रिवाइवल की संभावना कम नजर आ रही है। ऐसे में सरकार को खास कदम उठाने होंगे। जिससे कि अर्थव्यवस्था से सुस्ती का माहौल दूर हो सके।

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी के अनुसार पिछले वित्त वर्ष से लगातार अर्थव्यवस्था में सुस्ती आ रही है। सबसे अहम बात यह है कि अभी भी सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। हाल ही में सरकार ने रुपए को संभालने, निर्यात बढ़ाने जैसे कदम उठाए हैं, पर अभी और कदम उठाने की जरूरत है। खास तौर से प्रोजेक्ट क्लीयरेंस में तेजी लानी होगी।
विज्ञापन


सीआईआई-ऐसकॉन सर्वेक्षण के तहत 91 क्षेत्रों को शामिल किया गया है। जिसमें 84.61 फीसदी क्षेत्र नकारात्मक ग्रोथ या धीमी ग्रोथ से जूझ रहे हैं। साल 2012 जुलाई से सितंबर की अवधि में इस क्षेत्र की यह दर 76.10 फीसदी थी। इसी तरह उच्च ग्रोथ में 29.1 फीसदी क्षेत्र की जगह अब केवल 10.98 फीसदी क्षेत्र रह गए हैं।

हालांकि इस दौर में व्हाइट गुड्स इंडस्ट्री में तेजी बनी हुई है। इंडस्ट्री 12-15 फीसदी की दर से बढ़ रही है। जिसमें एलसीडी और एलईडी सेगमेंट करीब 20 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें