बीजेपी सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने खुलासा किया है कि वाजपेयी सरकार के कार्यकाल के दौरान दाऊद इब्राहिम को एक खुफिया ऑपरेशन के जरिए भारत लाने की तैयारी की जा चुकी थी।
लेकिन कुछ पुलिस अधिकारियों के धोखे से यह ऑपरेशन पूरा नहीं हो पाया। एक चैनल से बातचीत में आरके सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी दाऊद से लगातार संपर्क में थे।
सरकार ने दाऊद को पकड़ने के लिए छोटा राजन गैंग के गुर्गों को महाराष्ट्र के बाहर एक खुफिया जगह में ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया था, लेकिन मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी उनका अरेस्ट वॉरंट लेकर ट्रेनिंग वाली जगह पर पहुंच गए। इसके बाद पूरा ऑपरेशन रोकना पड़ा।