फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पोस्ट से पूर्व पत्नी के मर्डर में कैसे फंसे आर्टिस्ट चिंतन?

Thu, 24 Dec 2015 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व पत्नी और आर्टिस्ट हेमा उपाध्याय की हत्या में गिरफ्तार हुए मशहूर आर्टिस्ट चिंतन उपाध्याय के बारे में पर दर परत खुलासे होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में चिंतन तो खुद को निर्दोष बता रहा था लेकिन पुलिस ने जब उसके फेसबुक अकाउंट और फोन कॉल्स की डिटेल खंगाली तो चिंतन उपाध्याय से सवालों का जवाब देते नहीं बना।

हालांकि पुलिस का कहना है कि उसके फेसबुक अकाउंट और फोन कॉल्स की पड़ताल होने से पहले भी वह संदेह के घेरे में था। लेकिन अब पुलिस को चिंतन की वह फेसबुक पोस्ट मिली है जिसे हत्या अगले दिन पोस्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के अगले दिन fb पर पोस्ट किया ये गाना

कैच न्यूज डॉट कॉम के अनुसार, चिंतन को मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो वह सवालों को सीधा जवाब नहीं दे रहे थे और कुछ ऐसे बयान दे रहे थे जो पहले के बयानों से मैच नहीं कर रहे थे।

लेकिन पुलिस ने जब चिंतन से हेमा की हत्या के एक दिन बाद फेसबुक में गाना 'अलविदा' पोस्ट करने की वजह पूछी तो उसके जवाब में चिंतन लड़खड़ा गए। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि अलविदा गाना संयोग से भी पोस्ट हो सकता है लेकिन उनके पास और भी ऐसे सबूत हैं जो साबित करते हैं कि चिंतन भी अपनी पूर्व पत्नी हेमा की हत्या में शामिल था।

पुलिस को कॉल डिटेल से पता चला है कि हत्या से एक सप्ताह पहले चिंतन अपने दोस्त राजभर के संपर्क में लगातार था। पुलिस को अब चिंतन के उस आरोपी दोस्त की तालाश है जिसने हत्या की योजना बनाने में चिंतन की मदद की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें