फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, मैनेजर अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के अहमदाबाद में एक के बाद एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो रहा है। हाल ही में गुरुकुल के पास एक होटल में छापा मारकर महिला सेल ने हाईप्रोफाइल कॉलगर्ल रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन


ऑनलाइन चलाए जा रहे इस रैकेट के तार कहां-कहां जुड़े हैं पुलिस इसकी जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा और उन्होंने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि होटल मैनेजर नजमुद्दीन शेख, उमेश अग्रवाल नाम के एक अन्य व्यक्ति के संपर्क में था जोकि सेक्स रैकेट के लिए दूसरे शहरों से लड़कियां लेकर आता था।
विज्ञापन


महिला इंस्पेक्टर डीबी राविया ने बताया कि छापे के दौरान होटल से तीन लड़कियों को मुक्त कराया गया है। इनमें से एक मॉडल भी है। होटल मैनेजर पर आरोप है कि वह होटल में आने वाली कॉलगर्ल के असली पहचान पत्र अपने पास रखता था।
विज्ञापन

वेबसाइट के जरिए चल रहा था सेक्स रैकेट

बता दें कि अहमदाबाद में पिछले हफ्ते एक बड़े सेक्स ‌रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। यह रैकेट ऑनलाइन चलाया जा रहा था और इसके जरिए देश के तमाम शहरों से लड़कियां सप्लाई की जाती थीं।

रैकेट चलाने वाले वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन ऑफर देते थे और वर्जिन लड़कियां दिलाने का लालच भी देते थे। लड़कियों की ‌लिस्ट में कॉलेज स्टूडेंट् , अल्ट्रा मॉडर्न हाउसवाइफ, मॉडल, टीवी एंकर और से‌लेब्रिटी भी शामिल थीं।

रैकेट का खुलासा वाट्सएप पर वायरल हुई एक कॉलगर्ल की तस्वीर से हुआ। दरअसल ग्राहकों के पास भेजी जाने वाली ये तस्वीर लीक हो गई और इसी के जरिए इसकी कड़ी जुड़ने लगी।

पड़ताल के बाद उस वेबसाइट का भी पता चल गया जिसके जरिए ये रैकेट चलाया जा रहा था। वेबसाइट पर खूबसूरत और पढ़ी-लिखी महिलाओं के साथ संबंध बनाने के ऑफर दिए जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें