ढाई साल पहले गांव गढ़ी रूथल में ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम देने वाली महिला समेत चार लोगों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना को अंजाम देने वालों में मां, दो भाई और चाचा शामिल हैं।
प्यार के बदले भाई-बहन को मिली खौफनाक मौत
गांव गढ़ी रूथल निवासी फूल सिंह ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी थी। उसने बताया था कि संजय कालेज अटेली में बीए की छात्रा उसकी 21 साल की बेटी 30 अक्तूबर 2011 को घर से लापता हो गई। उन्होंने गांव के ही एक युवक के खिलाफ घटना को अंजाम देने की आशंका जताई थी।
खून से रंग दी फिर एक इश्क की दास्तां
4 नवंबर 2011 को फूल सिंह की बेटी और गांव के ही युवक दीवान का शव बनिया वाले कुएं से बरामद हुए थे। उस समय पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए परिजनों के बयान पर कार्रवाई की थी।
लेकिन एक माह बाद मधुबन एफएसएल और रोहतक पीजीआई की मेडिकल रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के कारण यह मामला हत्या में बदल गया।
दो कहानियां: प्यार के बदले मिली सजा-ए-मौत
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि प्रेमी जोड़े की हत्या लड़की की मां प्रेम देवी, भाई पूर्ण सिंह, पवन और चाचा सुरेंद्र ने की थी।
पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामला न्यायाधीश सुशील गर्ग की अदालत में विचाराधीन था। न्यायाधीश ने मामले में चारों लोगों को उम्र कैद और 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।