फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस पर हमला, लोगों ने दरोगा को बंधक बनाकर पीटा

Thu, 24 Sep 2015 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गोवर्धन में बुधवार दोपहर लूट की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने टटलू गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। इसी बीच पकड़े गए टटूल गिरोह के सदस्यों ने बदमाश होने का शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पुलिस पर टूट पड़े। पुलिस कर्मियों के असलाह छीन लिए। हमला होते ही सिपाही भाग खड़े हुए, दारोगा को ग्रामीणों ने दबोच लिया।

दारोगा की गर्दन और सिर में दरांती से प्रहार किए गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने दारोगा को मुक्त कराया।
विज्ञापन

क्यों हुई पुलिस की पिटाई?

आगरा की एक जेनरेटर कंपनी के कर्मचारियों के पास कई दिन पूर्व फोन पहुंचा था कि ग्राम मड़ौरा में जेनरेटर लगवाना है। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे कंपनी के कर्मचारी मनीष मिश्रा एवं खलील खान को जेनरेटर को लेकर ग्राम मड़ौरा पहुंचे।

ग्राम मड़ौरा के मजरे नगला सीताराम निवासी टटलू गिरोह के सदस्यों ने कर्मचारियों को लूट लिया। इसकी सूचना पर एसएसआई राजकुमार  एवं दो सिपाही सादी वर्दी,  एक सिपाही वर्दी में प्राइवेट गाड़ी से घटनास्थल पर पहुंचे।

इन्होंने मड़ौरा-महरौली के बीच में रास्ते में नगला सीताराम के समीप बाइक पर जाते हुए तीन युवकों को रोका तो उनके पास नौ मोबाइल एवं तमंचा निकला। युवकों ने बदमाश होने का शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण व महिलाएं दरांती लेकर आ गई और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। सूचना पर गोवर्धन के अलावा आस पास के अन्य थानों की पुलिस गांव में पहुंची और बंधक दरोगा को छुड़ाया। एसपी सिटी शैलेष पांडेय, सीओ सदर संजय कुमार, एसडीएम गोवर्धन विश्व भूषण मिश्र भी गांव में पहुंच गए। घायल दरोगा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन पर उपचार दिलाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें