फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी अदालत में जज और वकील समेत तीन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी और दिवालिएपन के एक मामले में पेशी की लिए अदालत पहुंचे एक शख्स ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियां चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


घटना इटली के मिलान शहर की है। इस वारदात में चौथा व्यक्ति अदालत में मृत पाया गया। माना जा रहा है कि इस व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। वह इस केस में गवाह था।

पुलिस के अनुसार, क्लॉडियो जिआरडिएलो नामक यह शख्स दिवालिएपन के एक मामले में आरोपी था और पुलिस उसे पेशी के लिए अदालत लाई थी।

मेटल डिटेक्टर खराब होने के चलते हुई वारदात

डेली मेल के अनुसार, आरोपी ने गोलीबारी के बाद एक मोटरसाइकिल उठाई और वहां से भाग निकला। हालांकि बाद में उसे पुलिस ने उन्हें मियामी के उपनगर से गिरफ्तार कर लिया।

हमले के बाद पुलिस ने उसे अदालत परिसर में तलाश किया लेकिन वह वहां नहीं मिला तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। उसने पैलेस ऑफ जस्टिस में मामले की सुनवाई कर रहे जज, अपने पूर्व वकील और एक अन्य व्यक्ति पर गोली चलाई थी।

पुलिस के अनुसार, अदालत का एक मेटल डिटेक्टर खराब था, जिसके चलते आरोपी आसानी से बंदूक लेकर अदालत में घुस आया। पुलिस को हमले का पता तब चला जब आरोपी ने लगातार पांच राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

निजी ऑफिस में घुसकर जज को मारी गोली

गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग सहम गए वहां अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग यहां-वहां भागने लगे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुल 13 राउंड फायरिंग की। इस दौरान मामले के एक आरोपी को भी चोटें आईं। उसने जज के निजी ऑफिस में घुसकर गोली मारी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें