वो आई तो थी उसके पास भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए, लेकिन भागवान का आशीर्वाद तो नहीं मिला, भगवान बापू नाम का बाबा जरूर मिल गया। इंदौर के भगवान बापू को पुलिस रेप के आरोप में तलाश रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मध्यप्रदेश के कोटा की रहने वाली एक महिला साल 2010 में आरोपी बाबा का प्रवचन सुनने के लिए इंदौर आई थी। पीड़ित महिला के मुताबिक बाबा ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
पीड़िता के मुताबिक दस महीनों तक शादी के नाम पर बाबा उसका यौन शोषण करता रहा। और जब उसने बाबा पर शादी करने का जोर डाला तो बाबा ने अपने आश्रम से उसे बाहर फिंकवा दिया।