फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और बलात्कारी बाबा की पुलिस को तलाश

Sat, 31 Oct 2015 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वो आई तो थी उसके पास भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए, लेकिन भागवान का आशीर्वाद तो नहीं मिला, भगवान बापू नाम का बाबा जरूर मिल गया। इंदौर के भगवान बापू को पुलिस रेप के आरोप में तलाश रही है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मध्यप्रदेश के कोटा की रहने वाली एक महिला साल 2010 में आरोपी बाबा का प्रवचन सुनने के लिए इंदौर आई थी। पीड़ित महिला के मुताबिक बाबा ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

पीड़िता के मुताबिक दस महीनों तक शादी के नाम पर बाबा उसका यौन शोषण करता रहा। और जब उसने बाबा पर शादी करने का जोर डाला तो बाबा ने अपने आश्रम से उसे बाहर फिंकवा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फरार बाबा की तलाश जारी

पीड़ित महिला के मुताबिक अपनी आपबीती लेकर जब वो पास के महाकाल पुलिस स्टेशन में गई तो पुलिस ने उसके साथ गैरजिम्मेदाराना व्यवहार किया। उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित महिला ने आखिर में मानवाधिकार आयोग का रास्ता तलाशा। मामला मानवाधिकार आयोग संज्ञान में आने के बाद आईपीसी की धारा 376 लगाकार आरोपी बाबा खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

फिलहाल आरोपी बाबा फरार है। पुलिस उसकी उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें