फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन के लिए लड़की ने मां को दिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईफोन इस्तेमाल करने से रोके जाने से नाराज 12 साल की एक लड़की ने अपनी मां को जहर देकर मारने की कोशिश की। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


घटना कोलोराडो के एक शहर की है। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की ने दो बार अपनी मां को जान से मारने की कोशिश की। लड़की की इस हरकत पर मां को तब शक हुआ जब नाश्ता करते समय पानी के गिलास और नाश्ते से ब्लीच की गंध आई।

हालांकि उस वक्त तो उसने इसे नजरअंदाज किया लेकिन बाद में जब उसे बेडरूम में रखे पानी से भी ब्लीच की गंध आई तो वह हैरान रह गई और बेटी को बुलाया।
विज्ञापन

तो ये है घटना की असली वजह?

द इंडिपेंडेंट के अनुसार, पुलिस पूछताछ में लड़की ने खुलासा किया कि वह अपनी मां को मारना चाहती थी, क्योंकि उसने उसे आईफोन इस्तेमाल करने से मना किया था।

ब्लीच मिला पानी पीने से महिला की हालत खराब हो गई, जिसके चलते उसे हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। जहां से उसने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

आरोपी लड़की को हिरासत में लेकर जुवेनाइल सेंटर में पेश किया गया। उस दो बार हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। सार्जेंट बिल क्राइस्ट ने कहा कि उसने अलग-अलग समय में इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें