फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने छात्र का बनाया एमएमएस, ब्लैकमेल

Tue, 01 Oct 2013 01:11 PM IST
अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों की वीडियो क्लीपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले तो आपने पढ़े और सुने होंगे।
विज्ञापन

लेकिन मथुरा के एक टेक्निकल कॉलेज की दो छात्राओं द्वारा अपने ही सहपाठी छात्र की अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाने का मामला सामने आया है।

एक छात्रा के परिवार वाले पांच लाख रुपये न देने पर छात्र को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

गाजियाबाद के थाना विजयनगर निवासी आमोद कुमार गिरि ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनका 17 साल का भतीजा मथुरा के एक टेक्निकल कॉलेज में पढ़ता है। उसके साथ बरेली की रहने वाली 25 साल और 24 साल की दो छात्राएं भी पढ़ रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों छात्राओं ने उनके भतीजे को अपने कमरे पर बुलाकर उसका यौन शोषण किया और उसकी वीडियो क्लीपिंग बना ली।

इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर रही हैं। वीडियो क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी दे रही हैं। छात्राओं की डर के कारण उनका भतीजा 26 जुलाई से घर पर ही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को एक छात्रा के माता-पिता से इस बारे में फोन पर बात की तो वे धमकाने लगे। एक व्यक्ति ने खुद को दरोगा बताता और पांच लाख रुपये नहीं देने पर भतीजे समेत उन्हें घर से उठा लेने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर इंसाफ की गुहार की है।

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। यह तो बिल्कुल नया मामला है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें