फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड की मदद के लिए रचा खुद के अपहरण का ड्रामा

Mon, 17 Feb 2014 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड के लिए एक 17 साल की लड़की ने खुद के अपहरण का ड्रामा रचा। उसने अपनी मां को खुद के मोबाइल फोन से फिरौती के लिए एसएमएस भी किया। अगर ये अपनी योजना में सफल हो जाती तो फिरौती के बदले ली जाने वाली रकम ब्वॉयफ्रेंड को नया कारोबार शुरू करने के लिए दे देती।
विज्ञापन


रेखा (बदला हुआ नाम) शाम को ट्यूशन क्लास अटैंड करने गई थी। वहां से उसने अपनी मां के मोबाइल पर एसएमएस भेजा कि शाम साढ़े सात बजे मारुति वैन में सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।

इसके थोड़ी देर बाद रेखा की मां गिरिजा के मोबाइल फोन पर रेखा के नंबर से फोन आया। दूसरी तरफ से अपहर्ता ने रेखा को छोड़ने के बदल 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। साथ ही धमकी भी दी कि अगर रकम का इंतजाम नहीं किया तो वे उसकी बेटी को मार डालेंगे।
विज्ञापन


धमकी से घबराई रेखा की मां ने पुलिस को पूरा मामला बताया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

अपहर्ताओं ने दुबारा गिरिजा के फोन पर फोन किया और दस लाख मांगे। रेखा की मां ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई और आखिरकार सौदा दो लाख में तय हुआ।

गिरिजा ने सूटकेस में रकम रखी और अपहर्ताओं के बताए पते पर लेकर पहुंची। अपहर्ताओं को पकड़ने के लिए पुलिस भी उसके पीछे-पीछे चल रही थी। आखिरकार पुलिस ने उन दोनों पकड़ लिया। कोयंबटूर की इस घटना में आरोपी पॉलीटेक्निक कॉलेज का छात्र है तो वहीं लड़की 12वीं की छात्रा है और उसकी उम्र 18 साल से कम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें