फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ विधायकों के क्षेत्र में भाजपा उन्हें करेगी बेनकाब

Mon, 17 Feb 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर रिलायंस कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाजपा का कहना है कि दिल्ली एमसीडी के लिए आवंटित निधि से अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 323 करोड़ रुपया रिलायंस कंपनी को दिया है।

इस मामले पर रविवार को भाजपा कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई जहां निंदा के लिए संकल्प पारित किया गया।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि आम आदमी पार्टी एक तरफ निजी बिजली कंपनियों पर जनता से अनुचित पैसा वसूलने का आरोप लगाती रही है और दूसरी तरफ उसी कंपनी को 323 करोड़ रुपये देती है। जबकि यह फंड एमसीडी के लिए आबंटित था।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के 28 विधायकों से उनके निर्वाचन क्षेत्र में ही जवाब मांगेंगे। ‘आप’ के विधायकों के क्षेत्र में भाजपा उन्हें बेनकाब करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उन समस्याओं पर भी विचार किया गया जिनसे दिल्ली के लोग निर्वाचित सरकार के नहीं होने से प्रभावित होंगे। बैठक में यह चिंता जाहिर की गई कि दिल्ली को नौकरशाहों के भरोसे ज्यादा दिन तक नहीं छोड़ा जा सकता।

लिहाजा जल्द चुनाव कराने को लेकर भी मुहिम भाजपा कार्यकर्ता छेड़ेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष गोयल ने कहा कि दिल्ली में जल्द चुनाव होने चाहिए। निर्वाचित सरकार नहीं होने से जनता पर प्रतिकूल प्रभाव पडे़गा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें