फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर लड़की के दादा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के फुलहा गांव में छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने रविवार रात छात्रा के दादा को गोली मार कर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


छेड़खानी करने वाले लड़के इस बात से नाराज थे कि छात्रा के दादा ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ छेड़खानी और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले खैरा पुलिस चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। फुलहा गांव निवासी जय प्रकाश मिश्र (65) रविवार की रात करीब 10 बजे घर से खाना खाकर गांव के बाहर स्थित पंपिंग सेट पर सोने जा रहे थे। तभी तीन युवकों ने उन पर तमंचों से फायर शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित

मिश्र को चार गोलियां लगीं। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे घरवालों ने मिश्र को वाराणसी के मलदहिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान सोमवार दोपहर बाद दो बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

सीओ सदर सर्वजीत शाही, चुनार कोतवाल पीसी यादव, उपनिरीक्षक सुधीर सोनी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं। कोतवाल पीसी यादव ने बताया कि तीन आरोपियों में नागेंद्र और राजन निवासी निवासी नयापुरा, शिवपुर तथा एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।

छेड़खानी के मामले में उदासीनता बरतने पर खैरा चौकी इंचार्ज रामजी यादव को निलंबित कर दिया गया है। मामला कई दिनों से पुलिस की जानकारी में था। इस मामले में लापरवाही बरती गई है। हम हत्यारोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर लेंगे।
दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक, मिर्जापुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें