इलाहाबाद में शाहगंज के होटल में युवती को दुल्हन से मिलाने के बहाने बुलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता शिकायत करने शाहगंज थाने गई थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
तब पीड़िता अदालत की शरण में गई। न्यायालय के आदेश पर शाहगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार को रेप समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी।
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली युवती का आरोप है कि चंदौली के लालेपुर महुआरी गांव का ऋतुराज पांडेय उसका परिचित था। वह रिश्ते में उसका चाचा लगता है। कुछ महीने पहले ऋतुराज ने युवती को फोन किया। उसने बताया कि उसने शादी कर ली है। अपनी पत्नी के साथ इलाहाबाद आया है। वह चाची से मिलना चाहे तो शाहगंज स्थित होटल में आ जाए।