फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के प्रेमी ने 12 साल की बेटी का किया बलात्कार

Thu, 03 Dec 2015 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 12 वर्षीय बच्ची से उसके मां के प्रेमी ने बलात्कार किया। आरोपी की इस शर्मनाक करतूत से परिजन सकते में हैं।
विज्ञापन


घटना शैदाबाद की सिगारेणि कॉलोनी की है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, बुधवार को करीब सुबह 11 बजे आरोपी 27 वर्षीय अमजद अपनी प्रेमिका से मिलने आया लेकिन वह घर में नहीं मिली। घर में महिला की 12 वर्षीय बेटी थी। इसके बाद अमजद ने उसे अकेला पाकर उसका बलात्कार किया और मौके से फरार हो गया।

पड़ोसियों ने बच्ची को रोते-चिल्लाते हुए सुना को तो घटना की जानकारी उसकी मां को दी। इसके पीड़िता की मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर से प्रेम करती थी पीड़िता की मां

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमजद एक ऑटो ड्राइवर है जिसका बच्ची की मां के पास आना-जाना था। वहीं बच्ची मां भी विधवा है।

जिस बच्ची से रेप किया गया है वह पास के ही सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है।

पुलिस के मुताबिक बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराकर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ बलात्कार करने और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें