फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के टॉयलेट में मां ने कराया बेटी का रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की हर मां अपने बच्चों की सलामती की दुआ करती है, लेकिन महाराष्ट्र की एक महिला ने इस पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी मासूम बेटी की जिंदगी तबाह कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ठाणे की रहने वाली 12 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी मां ने स्कूल में एक अनजान शख्स से उसका बलात्कार करवाया है।

उसने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि आरोपी शख्स उसकी मां के साथ स्कूल में मिलने पहुंचा था। पीड़िता ठाणे के ही एक इलाके में निजी स्कूल में पढ़ती है। असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर प्रियतमा मूथे ने कहा कि आरोपी महिला ने स्कूल में बेटी से मिलने के बहाने उसे बुलाया और एकांत में ले गई।
विज्ञापन

टॉयलेट के बाहर खड़ी थी मां, वो बेटी से कर रहा था रेप

आरोपी महिला और उसके साथ मौजूद शख्स बेटी को स्कूल के टॉयलेट में ले गए, जहां मां के सामने उस शख्स ने बच्ची के साथ बलात्कार किया। इस घिनौनी हरकत के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और उसकी मां के साथ स्कूल से चला गया।

पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसकी मां और दूसरे आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 504 (जानबूझ कर शांति भंग करने की साजिश), 506 (आपराधिक इरादा), 34 (कई लोगों के द्वारा एक ही इरादे से किया गया अपराध) और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने सुरक्षा कारणों से पीड़िता की मां का नाम उजागर नहीं किया है। उसके पास रहने का कोई स्थायी ठिकाना नहीं है इसलिए वह अक्सर यहां-वहां फिरती रहती है, जबकि पीड़ित लड़की एक रिश्तेदार के घर रहती है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें