फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में यूं हुआ एक और लड़की का कत्ल

Thu, 29 May 2014 01:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
आकाश नाम था उसका। वह पूजा नाम की एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन पूजा आकाश के प्रति कोई लगाव नहीं महसूस करती थी।
विज्ञापन


एक दिन उसे पता चला कि पूजा के माता-पिता ने उसकी शादी तय कर दी है तो वह परेशान हो गया।

एक दिन पहले वह पूजा के घर गया और चाकू से घोंप कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसी चाकू से अपनी जान भी दे दी।

सिरफिरे आशिक के एकतरफा प्यार की ये कहानी महाराष्ट्र के ठाणे जिले की है।

लड़की की शादी तय होने के बाद था परेशान

पुलिस के अनुसार यह मामला उल्हासनगर के सुभाष टेकड़ी इलाके का है। पीड़िता पूजा भालेराव की शादी एक जून को होनी थी और उसके माता-पिता खरीदारी करने के बाहर गए हुए थे।

तभी अमरपाली नगर स्थित उसके घर पर रात करीब 9 बजे आरोपी आकाश सोनवणो आया और चाकू से घोंप कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के वक्त उसका भाई दूसरे कमरे में था लेकिन उसे हत्या का पता तब चला जब उसने दोनों को खून में लथपथ मरा पाया।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह इसी तरह का एक मामला बेहद चर्चा में आया था जिसमें शादी के जोड़े में स्टेज पर बैठी दुल्हन की उसके सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

आशिक ने जबरन प्रेमिका को पिलाया तेजाब

वहीं एक अन्य मामले में मुंबई के उपनगर बोरिवली में एकतरफा प्रेम करने वाले एक आशिक ने 17-वर्षीय अपनी पूर्व प्रेमिका को कथित तौर पर जबरदस्ती तेजाब पिलाने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि लड़की का चेहरा, होंठ और जीभ में जख्म हैं और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी तरह का एक और मामला यूपी का राजधानी लखनऊ में आया। शराब के नशे में धुत एक सिरफिरे आशिक ने घर के अंदर घुसकर एक छात्रा खुशबू (15) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।

इस मामला भी बेहद चर्चित हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें