फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती हुई युवती को अगवा कर किया बलात्कार

Tue, 28 Apr 2015 12:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहता (वाराणसी)
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के लोहता क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने घर के बाहर सो रही युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इस बात को अपने घरवालों को बताया तो युवक के घरवालों ने सुलह समझौते के लिए पंचायत बुलाई।
विज्ञापन


रविवार को दिनभर पंचायत हुई और लड़की पर शादी का दबाव बनाया जाता रहा लेकिन लड़की को यह मंजूर नहीं था। सोमवार को युवती के घरवालों ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक हैदर अली को गिरफ्तार कर लिया है।

25 अप्रैल की रात को युवती घर के बाहर चारपाई पर सोई हुई थी। देर रात उसके पड़ोस में रहने वाला युवक आया और युवती को जबरन अपने साथ एक सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती रोते बिलखते अपने घर पहुंची और पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से शादी को तैयार नहीं हुई युवती

सुबह जब युवती के घरवाले आरोपी के घर पहुंचे तो पहले तो उन्हें धमकी दी गई। बाद में बात बढ़ी तो आरोपी के परिवार वाले समझौते के लिए दबाव बनाने लगे। रविवार को पूरे दिन इसे लेकर पंचायत चलती रही।

लेकिन युवती आरोपी से शादी को तैयार नहीं हुई। युवती के घरवालों ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें