उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में नाबालिगों से दुष्कर्म की घटनाओं का शर्मनाक सिलसिला जारी है। सोमवार तड़के उसहैत के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर 15 वर्षीय दलित किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। घटना के बाद से लोगों में गुस्सा है।
उसहैत के एक गांव में 15 वर्षीय दलित किशोरी घर में अकेली थी। उसका बड़ा भाई घर के बाहर चौपाल पर सो रहा था। किशोरी के परिवार वाले पूर्णागिरी गए हुए थे। पीड़ित किशोरी के गांव के करीब उसहैत के एक वार्ड के रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने तड़के पांच बजे किशोरी को घर में घुसकर दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया।