फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को खाना देकर लौट रही युवती से गैंगरेप

Tue, 23 Feb 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े युवती की इज्जत को तार-तार कर दिया गया। खेत में काम कर रहे पिता को खाना देकर युवती घर लौट रही थी तभी रास्ते में चार दरिंदों ने उसके साथ वहशत को अंजाम दे डाला। सामूहिक बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने युवती को धमकाया कि अगर किसी को भी वारदात के बारे में बताने की कोशिश की तो जान से हाथ धो बैठेगी।
विज्ञापन


डरी, सहमी, बदहवाश युवती लहुलुहान हालत में अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बताई।

मामला तितावी थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो आरोपी पक्ष के लोग बचाव में उतर आए। पीड़ित और आरोपी पक्ष के लोग एक ही समुदाय के है। वारदात के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है।

पीड़िता के पिता की ओर से चारों आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है। जसोई चौकी प्रभारी शिवकुमार का कहना है की चार युवकों के विरुद्ध गैंगेरप की नामजद तहरीर आई है।
विज्ञापन


युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोप सही साबित होने पर आरोपी युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सभी आरोपी गांव के ही हैं और अभी फरार हैं। उधर, आरोपी पक्ष के काफी लोग और महिलाएं भी तितावी थाने पहुंचे और तहरीर को झूठी बताते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें