फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की बच्ची बनी मां, 'पिता' ने किया था रेप

Fri, 17 Jul 2015 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल की बच्ची का स्कूल में ही एक बच्चे का जन्म देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बच्ची ने स्कूल में अपने टीचरों से पेट दर्द होने की शिकायत की तो टीचरों ने उसे फौरी तौर पर निकट के अस्पताल ले गए जहां कुछ देर बाद ही बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


यह मामला ब्राजील के दक्षिण पूर्व इलाके का है। मिरर के अनुसार, टीचरों ने बताया कि बच्ची ने पेट दर्द की शिकायत की तो अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को आखिरी चरण का लेबर पेन है।

हैरानी की एक और बात सामने आई है कि बच्ची महज सात महीने की गर्भवती थी और उसकी सामान्य डिलीवरी हुई है। अब बच्ची और नवजात की देखरेख अस्पताल में ही हो रही है। स्कूल की ओर से पुलिस को मामले के बारे में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के अरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

पुलिस ने जब बच्‍ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ समय पहले उसके सौतेले पिता ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार का बच्‍ची से दुष्कर्म करने का माममला दर्ज कर लिया है।

वहीं बच्‍ची की मां ने कहा कि उसने कभी भी बच्ची को बढ़ा हुआ पेट नहीं देखा और न ही उसे इसके बारे में कोई शंका हुई थी कि वह गर्भवती होगी। पुलिस ने बताया है बच्ची की मां ने कहा है कि कुछ दिनों से बच्ची स्कूल में संघर्ष कर रही थी और गुमसुम सी रह रही थी।

वहीं बच्ची ने अभी तक किसी को जानकारी न देने के बारे में बताया है कि उसके सौतेले पिता ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर कहा था कि अगर वह इसके बारे में किसी को बताया तो वह दोनों को जान से मार देगा।

पुलिस ने अब आरोपी शख्स को अवैध ह‌थियार रखने और बच्ची का यौन शोषण करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें